








बीकानेर Abhayindia.com इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के वर्ष 1970 के आवंटियों को पुख्ता खातेदारी अधिकार देने के लिए आवंटन सलाहकार समिति की बैठक 3 जून (बुधवार) को सुबह 11 बजे पंचायत समिति लूनकरनसर के मीटिंग हॉल में आयोजित होगी।
लूनकरनसर के आवंटन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल ने बताया कि बैठक में राजस्थान उपनिवेशन नियम, 1975 की धारा 17(1) के तहत टी.सी. होल्डर्स को पुख्ता आवंटन किया जाकर खातेदारी पट्टा देने के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में केवल उन्हीं प्रकरणों पर विचार होगा, जिनकी पत्रावलियाँ 29 मई तक पूर्ण दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय में जमा होंगे। ताकि समय पर खातेदारी अधिकार मिल सकें। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।


