







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के मेयर चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने अपनी बाड़ेबंदी में सियासी हलचल तेज कर दी है। नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी शनिवार को जैसलमेर पहुंचीं और बाड़ेबंदी में बंद कांग्रेस पार्षदों से मुलाकात की।
बाड़ेबंदी में बढ़ी हलचल, महिला पार्षदों से विशेष संवाद
विधायक सुशीला डूडी ने बाड़ेबंदी के अंदर कांग्रेस के सभी पार्षदों, खासकर महिला पार्षदों से वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने कल 21 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए वोटिंग की प्रक्रिया समझाई और एकजुट रहने का मंत्र दिया। बाड़ेबंदी से सामने आई तस्वीरों में पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, मदन गोपाल मेघवाल और यशपाल गहलोत भी नजर आए, जो लगातार पार्षदों के साथ मंथन कर रहे हैं।
डूडी की मौजूदगी को क्यों माना जा रहा अहम?







