Hometrendingबीकानेर मेयर चुनाव में 'वोटिंग वाले दिन थाने में हाजिरी!' कांग्रेस पार्षद...

बीकानेर मेयर चुनाव में ‘वोटिंग वाले दिन थाने में हाजिरी!’ कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को 21 सितंबर सुबह 10 बजे का नोटिस, सियासी भूचाल

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम बीकानेर के महापौर चुनाव से ठीक 12 घंटे पहले पुलिस का एक नोटिस सामने आया है जिसने पूरे राजस्थान की सियासत में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को मतदान वाले दिन ही थाने में पेश होने का नोटिस थमा दिया गया है।

नोटिस की कॉपी वायरल, 10 बजे 
वोटिंग और 10 बजे ही थाने का बुलावा

कार्यालय थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, बीकानेर से जारी (क्रमांक 4013, दिनांक 20.09.2026) इस नोटिस में लिखा है- नवरतन डागा पुत्र जेठमल डागा, 41 डागा गली, पॉवर हाउस के पीछे, पुरानी लाईन, गंगाशहर बीकानेर को BNSS 2023 की धारा 35(3) के तहत सूचित किया जाता है कि अभियोग संख्या 230 दिनांक 04.09.2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 61(2) BNS 2023 का अनुसंधान उ.नि. लक्ष्मण सिंह राठौड़ द्वारा किया जा रहा है। इसलिए आपको दिनांक 21.09.2026 को सुबह 10:00 बजे थाना सदर में उपस्थित होना अति आवश्यक है।

आपको बता दें कल 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से ही नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान शुरू होना है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पार्षद वोट देने जाएगा या थाने में हाजिरी लगाने?

48 घंटे में 3 बड़े नोटिस, कांग्रेस में आक्रोश

बीकानेर में यह कोई पहला नोटिस नहीं है-

1. मनोज बिश्नोई : BDA का होटल शौर्य 3.0 को सीज करने का नोटिस

2. मकसूद अहमद (पूर्व मेयर) : कोटगेट थाने में 20 सितंबर को पेशी का नोटिस

3. नवरतन डागा : सदर थाने में 21 सितंबर को वोटिंग वाले दिन पेशी का नोटिस

तीनों ही कांग्रेस के उन चेहरों को टारगेट किया गया है जो कद्दावर माने जाते हैं और बाड़ेबंदी में अहम भूमिका निभा रहे थे।

डोटासरा का फूटा गुस्सा- "पुलिस भाजपा
की चुनाव व्यवस्था संभाल रही है"

इस नोटिस के बाद PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखा हमला बोला है- “ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजस्थान पुलिस कानून-व्यवस्था की बजाय भाजपा की चुनाव व्यवस्था संभालने में लगी है। मेरी अपील है कि पुलिस भाजपा के षड्यंत्रों में शामिल होकर पाप की भागीदार न बने। आखिर वोटिंग के दिन ही पुलिस को पार्षदों की इतनी याद क्यों आ रही है?” डोटासरा ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग बताया है।

भाजपा का '51 प्लस' बनाम
कांग्रेस का '42 का बहुमत'

कल मतदान है। कांग्रेस 42 पार्षदों के साथ बहुमत में है और 45 प्लस का दावा कर रही है, तो भाजपा 27+8 निर्दलीय = 35 के बाद भी 51 प्लस का दावा कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि जब भाजपा जोड़-तोड़ में नाकाम रही तो अब वह नोटिस के जरिए पार्षदों को मतदान से रोकने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि कल सुबह नवरतन डागा वोट डालते हैं या थाने में हाजिरी लगाते हैं और इस नोटिस पॉलिटिक्स का असर मेयर की कुर्सी पर क्या पड़ता है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular