Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस का परचम : अनिल कल्ला बने बीकानेर के नए...

बीकानेर में कांग्रेस का परचम : अनिल कल्ला बने बीकानेर के नए मेयर, भाजपा के 51 प्लस के दावे की निकली हवा

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस ने न सिर्फ अपना बहुमत बचाया बल्कि बहुमत से कहीं ज्यादा वोट हासिल कर भाजपा के सभी दावों को ध्वस्त कर दिया है।

फाइनल रिजल्ट

अनिल कल्ला (कांग्रेस) : 50 वोट : विजयी

डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा): 30 वोट

भाजपा का 51 प्लस का गुब्बारा फटा,
कांग्रेस का 45 प्लस से भी आगे

चुनाव से पहले भाजपा 8 निर्दलीयों के साथ फोटो जारी कर 51 प्लस का दावा कर रही थी और ‘अंतरात्मा की आवाज’ व कांग्रेस में सेंधमारी की बात कह रही थी। वहीं कांग्रेस 45 प्लस का दावा कर रही थी।

लेकिन नतीजे ने साफ कर दिया कि बाड़ेबंदी, एकजुटता और रणनीति में कांग्रेस बीस साबित हुई। 42 पार्षदों वाली कांग्रेस ने 8 अतिरिक्त वोट हासिल किए, जबकि 27+8=35 का दावा करने वाली भाजपा 30 पर ही सिमट गई। यानी भाजपा के 5 वोट भी टूट गए।

परिवारवाद का मुद्दा नहीं चला,
नोटिस पॉलिटिक्स पड़ी भारी?

भाजपा ने पूरे चुनाव में अनिल कल्ला को बीडी कल्ला के परिवारवाद से जोड़कर मुद्दा बनाने की कोशिश की थी, लेकिन जनता और पार्षदों ने उसे नकार दिया। उल्टा पिछले 48 घंटों में कांग्रेस पार्षदों को BDA और थानों से आए नोटिसों को लेकर PCC चीफ डोटासरा द्वारा उठाए गए ‘सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग’ के मुद्दे ने कांग्रेस को सहानुभूति दिला दी।

कौन हैं नए मेयर अनिल कल्ला?

अनिल कल्ला पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के भतीजे हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। उनकी जीत को बीडी कल्ला की 45 साल की राजनीति की बड़ी जीत के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब सबकी नजर है कि नए मेयर अनिल कल्ला अपने कार्यकाल में बीकानेर के लिए क्या नया विजन लेकर आते हैं।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular