Hometrendingबीकानेर मेयर चुनाव में भाजपा का दूसरा बड़ा दांव : सुबह वाली...

बीकानेर मेयर चुनाव में भाजपा का दूसरा बड़ा दांव : सुबह वाली तस्वीर रिप्लेस कर 8 निर्दलीय के साथ नई फोटो जारी, 21 को ‘अंतरात्मा की जीत’ का दावा

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम के मेयर चुनाव से 36 घंटे पहले भाजपा ने अपना सियासी गेम और तेज कर दिया है। भाजपा मेयर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सुबह जारी की गई निर्दलीय पार्षदों वाली तस्वीर को हटाकर अब 8 निर्दलीय पार्षदों के साथ नई तस्वीर जारी की है। सूत्रों के अनुसार, इस नई तस्वीर में जो चेहरे नजर आ रहे हैं, उनके नाम हैं-  भगवती प्रसाद गौड़, शुभकरण गहलोत, दीपक तंवर, निशा पारीक, सुषमा, विकास, प्रतीक स्वामी और कपिल।

भाजपा का दावा- "नेतृत्व में विश्वास,
हमारे पक्ष में करेंगे मतदान"

नई तस्वीर के साथ भाजपा की ओर से एक बार फिर बड़ा दावा किया गया है कि इन सभी 8 निर्दलीय पार्षदों ने डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में विश्वास जताया है और 21 सितंबर को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। सुबह भाजपा ने 10 में से 9 निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया था, लेकिन उस तस्वीर पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। अब शाम होते-होते तस्वीर को रिप्लेस कर 8 पार्षदों के साथ नई तस्वीर पोस्ट करके भाजपा ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उसका आंकड़ा इंटैक्ट है।

क्यों अहम है ये तस्वीर?

बीकानेर नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। कांग्रेस के पास 42 पार्षद हैं, भाजपा के पास 27 और 10 निर्दलीय हैं। अगर भाजपा का ये 8 वाला दावा सही साबित होता है तो उसका आंकड़ा 27+8 = 35 तक पहुंच जाता है, जो कांग्रेस के 42 के काफी करीब है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की एक छोटी सी सेंध भी खेल पलट सकती है।

इस तस्वीर ने बीकानेर की सियासत में हलचल और तेज कर दी है। कांग्रेस ने अपनी जैसलमेर बाड़ेबंदी में पहरा और सख्त कर दिया है, तो भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। अब देखना ये है कि 21 सितंबर को मतदान के वक्त ये निर्दलीय ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर भाजपा के साथ जाते हैं या कांग्रेस अपने किले को बचाए रखने में कामयाब होती है।

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : कांग्रेस को मिला बहुमत, भाजपा बहुत पीछे, निर्दलीयों ने दिखाई ताकत, देखें पूरी सूची…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular