Hometrendingबीकानेर संभाग की बड़ी खबर : सभापति के चुनाव से पहले विधायक...

बीकानेर संभाग की बड़ी खबर : सभापति के चुनाव से पहले विधायक हिरासत में, फर्जी पट्टे से जुड़ा है मामला

AdAdAdAdAdAdAdAd

हनुमानगढ़/बीकानेर Abhayindia.com हनुमानगढ़ जिले में नगर परिषद सभापति चुनाव के बीच सियासी घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी मिली है कि हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को सीआईडी-सीबी और पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच टीम ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2003 से जुड़े पुराने फर्जी पट्टे जारी करने के आरोप में दर्ज दो आपराधिक मामलों के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस और जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मामले को लेकर गोपनीयता बरत रहे हैं, लेकिन ऑफ द रिकॉर्ड पूछताछ के लिए ले जाए जाने की बात स्वीकार की गई है। खबर है कि शुरूआती पूछताछ के बाद विधायक को अरेस्ट कर लिया गया है। अब फ़र्ज़ी पट्टा मामले में और सघन पूछताछ की जायेगी। विधायक के खिलाफ अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जंक्शन पुलिस थाने का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है।

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब हाल ही में घोषित हनुमानगढ़ नगर पालिका/परिषद चुनाव के नतीजों में निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल का खेमा काफी मजबूत स्थिति में है। कुल 60 वार्डों में से भाजपा को 15 और कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं, जबकि विधायक समर्थित निर्दलीय गुट के 34 पार्षद और माकपा का 1 प्रत्याशी जीतकर आए हैं।
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular