Monday, May 25, 2026
Hometrendingभाजपा नेता गोपाल गहलोत के जन्‍म दिवस पर बधाइयां देने वालों का...

भाजपा नेता गोपाल गहलोत के जन्‍म दिवस पर बधाइयां देने वालों का लगा तांता, प्रदेश अध्‍यक्ष राठौड़ पहुंचे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य एवं पूर्व जिलाध्‍यक्ष गोपाल गहलोत के सोमवार को जन्‍म दिवस पर निवास स्‍थल पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। शाम को श्रीहीरेश्‍वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मदन राठौड़ सहित अनेक नेताओं ने गोपाल गहलोत को जन्‍म दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश अध्‍यक्ष राठौड़ ने गहलोत की कुशलक्षेम पूछी तथा जल्‍द ही स्‍वस्‍थ होने की कामना की। कार्यक्रम में उन्‍होंने गहलोत का माल्‍यार्पण कर स्‍वागत किया।

gopal gehlot bjp leader birthday

gopal gehlot bjp leader happy birthday

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्‍वनाथ मेघवाल, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व उपमहापौर राजेन्‍द्र पंवार, डॉ. सत्‍यप्रकाश आचार्य, मोहन पूनिया, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, प्रदीप उपाध्‍याय, दिलीप चौधरी, अशोक प्रजापत, शिवकुमार पांडिया, कैलाश पारीक, शिवशंकर पांडिया, अशोक तिवाडी, श्‍याम सिंह हाडला सहित अनेक नेताओं ने गोपाल गहलोत को गुलदस्‍ता भेंट कर मार्ल्‍यावण कर स्‍वागत किया तथा जन्‍म दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले सुबह बजरंग धोरे के पास स्थित नंदी गौशाला में हरा चारा, गुड़ एवं तरबूज वितरण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!