Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरशाह के चुनावी दौरों का आगाज आज से, 4 को आएंगे बीकानेर

शाह के चुनावी दौरों का आगाज आज से, 4 को आएंगे बीकानेर

AdAdAdAdAdAdAd
जयपुर/बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान में चुनावी दौरों की शुरुआत करने जा रहे हैं। शाह का पहला चुनावी दौरा मंगलवार को जयपुर में होगा। इसके बाद वे अक्टूबर तक विभिन्न तिथियों और स्थानों पर अलग-अलग दौरे करेंगे। इसी क्रम में चार अक्टूबर को वे बीकानेर आएंगे। शाह इससे पहले जुलाई में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जयपुर आए थे। मंगलवार से उनका पूरी तरह से चुनावी दौरा शुरू होगा।
जयपुर में वे एक ही दिन में पार्टी के शक्ति केंद्रों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजन, नगरीय निकायों के प्रमुखों और सहकारिता के कार्यों से जुड़े जनप्रतिनिधियों के सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी कार्यालय में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
शाह 16 को नागौर-जोधपुर में
जयपुर के बाद शाह 16 सितंबर को नागौर और जोधपुर में, 18 सितंबर को अजमेर और उदयपुर में, 22 सितंबर को भरतपुर और कोटा में, 26 सितंबर को फिर जयपुर में और चार अक्टूबर को बीकानेर में संगठन की बैठक लेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग वर्गों के राज्यस्तरीय सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह करीब 41 सम्मेलनों और बैठकों को संबोधित करेंगे। इनमें बड़ी जनसभाएं नहीं होंगी। अपने दौरों में शाह पार्टी की राजस्थान इकाई की नब्ज टटोलने के साथ ही राजस्थान गौरव यात्रा की प्रगति रिपोर्ट भी जांचेंगे। राजस्थान गौरव यात्रा के अब तक हुए चरणों की समीक्षा की जाएगी।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!