Friday, May 15, 2026
Homeराजस्थानविधायक अब अपनी निधि से दे सकेंगे दो पहिया वाहन

विधायक अब अपनी निधि से दे सकेंगे दो पहिया वाहन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में विधायक अपनी निधि ( फंड) से दिव्यांगों को दोपहिया वाहन भी दे सकेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव से कुछ माह पूर्व क्षेत्र के विकास के लिए विधायकों के हाथ खोल दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश्वर सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार विधायक अधिकतम 70 हजार रुपए तक की कीमत का स्कूटर या स्कूटी दिव्यांगों को अपने फंड से उपलब्ध करा सकेंगे। शर्त यह है कि लाभार्थी ने पूर्व में किसी राजकीय योजना के तहत यह लाभ प्राप्त न किया हो।

एक तरफ सरकार जहां इसे जरूरतमंदों की मदद बता रही है, वहीं कांग्रेस इस निर्णय को चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ लेने का माध्यम बता रही है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद की जानी चाहिए, लेकिन नियमों में रहकर। चुनाव से ठीक पहले इस तरह का निर्णय लोगों को खुश करने वाला कदम है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!