Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरनिन्यानवें के फेर में उलझ कर रह गई बीकानेर जिला परिषद शिक्षक...

निन्यानवें के फेर में उलझ कर रह गई बीकानेर जिला परिषद शिक्षक भर्ती!

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (आचार्य ज्योति मित्र) बीकानेर जिला परिषद में वर्ष 1999 में निकली तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव व नौकरशाही के अपने हितों की जोड़-बाकी में निन्यानवें के फेर में उलझ कर रह गई है। दिलचस्प तो यह है कि इस नियुक्ति के लिए वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है, लेकिन बेलगाम नौकरशाही ने इसे कभी सिरे ही नहीं चढ़ने दिया। इस भर्ती की आशा दिल मे रखे कई आवेदक परलोक सिधार गए। कई लोग ओवरएज हो गए तो कइयों ने इस लोक में गुजारे के लिए छोटा मोटा काम कर लिया।

आपको बता दें कि इस भर्ती के विज्ञापन निकलने के बाद से राजस्थान में दोनों ही प्रमुख दलों की सरकारें कई बार बनी, लेकिन यह मुद्दा जस का तस बना रहा। पिछले चुनाव में डॉ. बीडी कल्ला ने इन आवेदकों को भरोसा दिलाया था कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने पर वे इस मामले का निस्‍तारण करवा देंगे। सरकार बने एक अरसा हो गया है, लेकिन अब तक इस ओर ध्‍यान नहीं दिया गया है। इस कारण अब बेरोजगारों का भरोसा टूटने लगा है। अब अधेड़ावस्था में पहुंच चुके यह सारे अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे हैं।

यहां गौरतलब है कि जिला परिषद् बीकानेर मे 1999 मे 250 पदों पर भर्ती निकाली एवं जिसके लिए सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। इस दौरान एक सरकारी आदेश के माध्यम से इस पर रोक लगा दी गई, जो इस भर्ती प्रक्रिया के लम्बित होने का कारण बना। इसके लिए  सभी चयनित लम्बे समय से संघर्षरत्त है। इस भर्ती के लिए आंदोलन का एक लंबा दौर चला। अर्द्धनग्न प्रदर्शन से लेकर  आमरण-अनशन तक हुए। आंदोलनकारियों को अनशन के चलते कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस आंदोलन का इतना असर हुआ कि विभाग ने कई बार पत्र लिख कर सरकार से मार्गदर्शन माँगा। जिसमें ये स्पष्ट अंकित किया है कि यदि सरकार निर्देश दे तो इस भर्ती को पूर्ण किया जा सकता है।

आंदोलनकारियों के नेता पंकज आचार्य व बद्रीनारायण व्यास ने बताया कि इस प्रकरण पर किसी भी प्रकार की कोर्ट की रोक नहीं है। रोक सरकार ने लगाई है और वही इसे हटाने मे सक्षम है। ऐसा जवाब विभाग प्रत्येक बार देता रहा है। आंदोलनकारी  इंद्र जोशी बताते हैं कि वर्ष 2013 में आमरण अनशन के दबाव से तत्कालीन प्राथमिक शिक्षा निदेशक वी. श्रवण कुमार ने सरकार से भर्ती के लिए मार्गदर्शन एवं अनुमति माँगी थी, मगर उस पर भी कोई कार्यवाही नही हो पाई। भाजपा सरकार के समय राजेन्द्र सिंह राठौड की अध्यक्षता में गठित मंत्रीमण्डलीय उपसमिति में चयनितों के पक्ष को सुना गया। बताते हैं कि सुनवाई के बाद ये माना गया कि ये एक बहुत बड़ी प्रशासनिक गलती है।  इस प्रकरण में नियुक्ति के‍ लिए सैद्धान्तिक सहमति देते हुए जिला परिषद से तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाई थी।

वर्ष 2003 में गहलोत सरकार ने जुलाई में शिक्षा सचिव के माध्यम से आदेश भी जारी किये , लेकिन सरकार के वे आदेश आज भी फाइलों में दफन है। दिनेश आचार्य बताते हैं कि राज्य सरकार के पत्रांक एफ /13(244) प्रा.शि. वि./99 दिनांक 1/7/2003 को 250 पद के लिए वित्‍तीय स्वीकृति भी शासन सचिव विधि प्रकोष्ठ द्वारा दी जा चुकी है।

बहरहाल, इस भर्ती प्रक्रिया पर किसी प्रकार की अदालती रोक नहीं है, लेकिन नौकरशाही के निन्यानवें के फेर में चयनितों का भविष्य अंधकारमय हो चुका है।

गहलोत सरकार अब जिला कलेक्टरों को ज्ञापन देने का कर रही नाटक : राजेंद्र राठौर

बीकानेर अनलॉक होते ही गायब हो गई दो गज की दूरी, देखें वीडियो…

बीकानेर में 50 के इर्द-गिर्द घूम रहा कोरोना का आंकड़ा, पहली रिपोर्ट में…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना संक्रमण का दायरा कम जरूर हो रहा है, लेकिन थम नहीं रहा। हर दिन कोरोना के नए केस 50 से 75 के बीच सामने आ रहे हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि आज सुबह आई रिपोर्ट में 52 नए मरीज सामने आए हैं।

बीकानेर में शुक्रवार को 45+ के साथ 18+ वालों को भी लगेगी वैक्‍सीन, देखें सूची…

बॉर्डर पार से तस्‍करी : जवानों को हो गया था आभास, …और पकड़ ली 54 किलो हेरोइन

धारीवाल-डोटासरा में खींचतान : इस मंत्री ने पहले ही जता दिया था कलह का ये अंदेशा…  

बीकानेर हुआ अनलॉक, 2 जून की रोटी कमाने के लिए निकले हुए निराश, ऐसे बीत गया समय…

राजस्‍थान : मौसम बदल रहा कई रंग, 5 जून तक अंधड़ के साथ बारिश के आसार

राजस्थान सरकार ने जारी किये दो महत्वपूर्ण निर्देश, पढ़ें पूरी न्यूज़

राजस्‍थान : लॉकडाउन से छूट का होगा नया फार्मूला, अब ग्रीन, येलो और रेड श्रेणी के अनुसार…

बीकानेर : वैक्सीन पेटेंट के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, देखें वीडियो…

बीकानेर : राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर लाइसेंस रद्द किया, नए को अधिकृत किया उसे अभी भी नहीं दिया चार्ज…

खेल जगत : शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिता 3 जून से, अभ्यास मैच कल से…

कोरोना समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए…

राजस्‍थान में अबकी बार मानसून Coming Soon

नौतपा की गर्मी से कैसे निपटें, कैसे रहें स्वस्थ, बता रही हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति गुप्ता, देखें वीडियो…

कोविड-19 के खिलाफ समन्वित तैयारी के लिए बनाई कमेटियां, बीकानेर के डॉ. कोचर व डॉ. आचार्य सहित…

राजस्थान : कोरोना से हुई मृत्यु की समीक्षा के लिए 3 दलों का गठन

बीकानेर : वेतन कटौती की आहट, कर्मचारी बोले मंत्रालयिक संवर्ग को रखें मुक्त, स्वेच्छा कटौती की दी जाए छूट…

बीकानेर : नोडल अधिकारी करेंगे कोरोना संक्रमण के नियंत्रण कार्यों की मॉनिटरिंग, उपखण्डवार आरएएस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी…

बीकानेर : ब्लैक फंगस को लेकर कैसी है तैयारी? बता रहे डॉ. मुकेश आर्य, देखें वीडियो…

 

 

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!