Saturday, June 20, 2026
Hometrendingब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में रासेयो शिविर, योग शिविर एवं वेलनेस...

ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में रासेयो शिविर, योग शिविर एवं वेलनेस संगोष्ठी आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ब.ज.सि. रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय की रासेयो की दोनों इकाईयों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय योग शिविर एवं वेलनेस संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरूआत आज महाविद्यालय सभागार में की गई। योग शिविर एवं वेलनेस संगोष्ठी कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आज सर्वप्रथम मॉं सरस्वती के पूजन के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रातः 08ः00 बजे सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक डॉ. हितेन्द्र मारू के नेतृत्व में योग शिक्षक सुभाष स्वामी के निर्देशन में महाविद्यालय के शैक्षिक एवं सर्पोटिंग स्टाफ तथा रासेयो स्वयंसेवकों के साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। जिसमें मुख्य रूप से प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों के माध्यम से योग करके आगामी जीवन में अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने जीवन का एक अनिवार्य अंग मानकर उसको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। डॉ. जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियासें के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज की भावना को सुदृढ करते है।

इसके पश्चात दूसरे सत्र में महाविद्यालय सभागार में एक वेलनेस संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीकानेर इकाई प्रमुख बहिन कमला थे। बहिन कमला ने इस अवसर कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से वास्तविक वेलनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक, आध्यात्पिक एवं सामाजिक संतुलन का समन्वय है।

उन्होंने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति के लिए मेडिटेशन एक प्रभावी साधन है। जिससे आत्म जागरूकता, सकारात्मक सोच, आंतरिक शांति एवं मूल्य आधारित जीवन प्राप्त होता है। बहिन कमला ने आगे कहा कि जब मन शांत होता है, तब व्यक्ति का निर्णय बेहतर होता है, संबंध मजबूत बनते है और जीवन में आत्मविश्वास बढता है। उन्होंने आत्म चिंतन, सकारात्मक संकल्प, क्रोध पर नियंत्रण, समय प्रबंधन तथा दैनिक जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजक एवं महाविद्यालय के रासेयो प्रभारी डॉ. रीतेश व्यास ने सभी आगन्तुकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि शिविर के दूसरे दिन कल प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक योग शिविर एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी तथा रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रासेयो इकाई तथा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों के द्वारा सामूहिक रूप से फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ ग्रहण की गई। सभी प्रतिभागियों ने शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में स्वास्थ्य, योग एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!