









बीकानेर Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर गंगाशहर स्थित राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के योग भवन में आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क विशेष योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में 83 प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
शिविर का आयोजन राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान बीकानेर, जैन महिला मंडल, खत्तरगच्छ महिला मंडल, सेवा भारती हॉस्टल के विद्यार्थियों तथा आईसीएसआई संस्थान के सहयोग से किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनाथ नगर के संघचालक ब्रह्मदत्त आचार्य, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश उमेश आचार्य, महेश उपाध्याय, सेवा भारती के सावरलाल मोदी, आईसीएसआई की खुशबू कोठारी, जैन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम कंवर नवलखा तथा खत्तरगच्छ महिला मंडल की श्वेता जैन ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। योगाचार्य श्रीरतन तम्बोली ने योग क्रिया सम्पन्न कराई। उन्होंने योग के फायदे भी बताए।
संस्थान के मंत्री बनवारीलाल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन की व्यवस्थाओं में कार्यकारिणी सदस्य संतोष व्यास, महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, कविता सुथार, सुनीता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा, नीतू गोयल, शंकरलाल माली एवं मयंक बोथरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। समापन पर प्रतिभागियों को प्राकृतिक एवं अंकुरित आहार का अल्पाहार कराया गया। साथ ही डॉ. बी. लाल लैबोरेटरी के सहयोग से नि:शुल्क ब्लड जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें खुशबू पंचारिया की विशेष भूमिका रही।






