









बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत आमजन को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में शोभा देवी खत्री को आवासन मंडल की विशेष छूट योजना के अंतर्गत बड़ी राहत मिली। शोभा देवी खत्री ने अपने आवास संख्या 12/270, मुक्ताप्रसाद नगर से संबंधित बकाया राशि के निस्तारण के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण की जांच एवं नियमानुसार कार्यवाही के बाद उन्हें राजस्थान आवासन मंडल की विशेष छूट योजना का लाभ प्रदान किया गया।
योजना के तहत खत्री को कुल 2 लाख 58 हजार 594 रुपये की छूट स्वीकृत की गई। इससे उनकी कुल बकाया राशि 3 लाख 6 हजार 966 रुपये से घटकर मात्र 78 हजार 450 रुपये रह गई। उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर द्वारा शिविर के दौरान उन्हें विशेष छूट योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में प्रकरण का त्वरित निस्तारण होने पर श्रीमती शोभा देवी खत्री ने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नागरिकों की लंबित समस्याओं का समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आमजन को राहत मिलने के साथ सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
शहरी सेवा शिविर में आवास नामांतरण प्रकरण का हुआ त्वरित निस्तारण
बीकानेर। राजस्थान आवासन मंडल, वृत्त-बीकानेर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में पवनपुरी निवासी एकता पत्नी दिनेश कुमार मोदी के आवास संबंधी नामांतरण प्रकरण का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान एकता ने अपने आवास के नामांतरण की स्वीकृति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद राजस्थान आवासन मंडल द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांतरण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
उप आवासन आयुक्त, वृत्त-बीकानेर की ओर से शिविर में एकता को नामांतरण स्वीकृति पत्र सौंपा गया। इससे संबंधित आवास का स्वामित्व विधिवत रूप से उनके नाम हस्तांतरित हो गया। शिविर के माध्यम से प्रकरण का त्वरित निस्तारण होने पर एकता ने राजस्थान सरकार एवं राजस्थान आवासन मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर आमजन को राहत प्रदान करने और सरकारी सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है।



