Monday, June 22, 2026
Hometrendingबीकानेर : कॉलेज शिक्षा में ज्ञानदूत कार्यक्रम शुरू, डूंगर कॉलेज को चार...

बीकानेर : कॉलेज शिक्षा में ज्ञानदूत कार्यक्रम शुरू, डूंगर कॉलेज को चार विषय आवंटित…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कॉलेज शिक्षा विभाग ने प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए ज्ञानदूत कार्यक्रम शुरू किया है।

ताकि विद्यार्थी को कोराना जनित नकारात्मक एवं निराशाजनक मानसिकता से विमुख कर उनमें सकारात्मक ऊर्जा संचार, विषयपरक ज्ञानवर्धन, अकादमिक समस्या समाधान एवं समय का रचनात्मक सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

आयुक्त कॉलज शिक्षा सन्देश नायक के अनुसार इस कार्यक्रम में राज्य के सभी राजकीय, निजी एवं विश्वविद्यालयी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी जुडकर नि:शुल्क पढ़ सकेंगे। पहले चरण में 22 विषयों में कक्षाएं आरम्भ करवाई जा रही हैं, जिसमें कला के 13, विज्ञान के 7, वाणिज्य का 1 एवं विधि विषयों में कक्षाएं होंगी।

डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि इस के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कार्यक्रम में कक्षाओं का नि:शुल्क लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी कर दिया है, एवं सभी प्राचार्यों को इस लिंक एवं सूचना को अधिकाधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए है। कक्षाओं के संचालन का दायित्व भी 12 राजकीय महाविद्यालयों को दिया गया है।

प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि बीकानेर के डूंगर कॉलेज को रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, दर्शनशास्त्र एवं लोक प्रशासन विषयों में यह कार्यक्रम आवंटित किया गया है। भौतिक शास्त्र के लिए डॉ. एम.डी. शर्मा, रसायन शास्त्र के लिए डॉ. नरेन्द्र भोजक, दर्शनशास्त्र के लिए डॉ. सुमित्रा चारण एवं लोक प्रशासन के लिए डॉ. साधना भण्डारी को प्रभारी बनाया गया है।

आयुक्तालय ने इन महाविद्यालयों को विषय आवंटन करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे विद्यािर्थयों को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग से जुडने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही, विषय विशेषज्ञों की ओर से पढाई जाने वाली कक्षाएं रिकार्ड करवाई जाएगी, ताकि उन्हें ज्ञानदूत चैनल पर अपलोड किया जा सके। इसके लिए एक केन्द्रीयकृत ई-रिपोजिटरी भी तैयार की जाएगी, जिसमें उपलब्ध ई-कन्टेन्ट व्याख्यानों को विद्यार्थी बार बार कभी भी देख और पढ़ सकेंगे।

कार्यकम की शुरुआत 9 जून से हो रही है। ज्ञानदूत में 22 विषयों के समन्वय के लिए चयनित महाविद्यालयों से ही 22 संकाय सदस्यों को समन्वयक बनाया गया है। विभाग की ओर से कार्यक्रम को शुरू करने संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दूसरे चरण में अन्य विषयों को भी सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए स्वैच्छिक आधार पर कक्षाएं लेने के लिए शिक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ विद्यार्थी भी उत्साहित हैं। अभी तक 11 हजार से अधिक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए इन कक्षाओं का समय विभाग की ओर से सुबह 10:30 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक रखा गया है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के लिए ये कक्षाएं 31 जुलाई 2021 तक संचालित करवाई जाएगी। इन कक्षाओं के लिए विभाग की ओर से 6 जून को प्रोग्राम एवं चैनल्स के यूआरएल जारी कर दिए जाएंगे। विषयवार एक ही चैनल यूआरएल उस विषय की सभी कक्षाओं के लिए कार्य करेगा, लेकिन अलग-अलग विषय के यूआरएल भी अलग अलग ही होंगे।

इस पूरी परियोजना की मॉनिटरिंग आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर की नवाचार एंव कौशल विकास टीम कर रही है, तथा इसके लिए एक राज्य स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है जिसमें महाविद्यालयों से भी संकाय सदस्यों को सम्मिलित किया गया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!