









बीकानेर Abhayindia.com अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मी विहार कॉलोनी स्थित ओलंपिया हेल्थ क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का नियमित अभ्यास किया।
ओलंपिया हेल्थ क्लब के डायरेक्टर तुलसी प्रजापत ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और ध्यान से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है तथा तनावमुक्त जीवन
जीने में सहायता मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। क्लब की ओर से बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यह योग शिविर लगातार आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।





