Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की उठी मांग, रेल मंत्री...

बीकानेर-जयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की उठी मांग, रेल मंत्री से मिले सुमित गोदारा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात की और बीकानेर से जयपुर के बीच रतनगढ़ एवं सीकर मार्ग से वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित करने करने संबंधी पत्र सौंपा। गोदारा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बीकानेर और प्रदेश की राजधानी जयपुर के बीच आधुनिक एवं तेज गति की वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन क्षेत्रीय विकास, आमजन की सुविधा तथा जनहित की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने रेल मंत्री से इस रेल सेवा को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया है।

मंत्री गोदारा ने पत्र में उल्लेख किया कि बीकानेर, रतनगढ़, सीकर और जयपुर के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, व्यापारी, विद्यार्थी और अन्य वर्गों का आवागमन होता है। ऐसे में इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए पर्याप्त यात्रीभार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह रेल मार्ग प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। मार्ग में विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर, देशनोक स्थित करणी माता मंदिर तथा सीकर स्थित जीण माता मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल आते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गोदारा ने कहा कि बीकानेर और जयपुर के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को आरामदायक एवं विश्वसनीय यात्रा का विकल्प मिलेगा।उन्होंने रेल मंत्री से जनभावनाओं, क्षेत्रीय आवश्यकता और पर्यटन विकास को ध्यान में रखते हुए बीकानेर-जयपुर (रतनगढ़-सीकर मार्ग) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!