Hometrendingराजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा संकट के समय इनका सहयोग महत्वपूर्ण,...

राजस्थान : मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा संकट के समय इनका सहयोग महत्वपूर्ण, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चुनौती का सामना करने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ-साथ सेना, बीएसएफ, अर्द्धसैनिक बल सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों का समन्वय भी आवश्यक है।

इस बीच रविवार को जोधपुर में कोविड—19 पॉजिटिव का एक मामला सामने आया है जिससे अब तक राज्य में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 26 हो गई है। 41 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

कोरोना वायरस : 14 राज्यों व 80 जिलों में लॉकडाउन, सभी यात्री ट्रेनें, मेट्रो, अंतरराज्यीय बसें 31 तक बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन आवश्यक होने पर सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

गहलोत ने रविवार को थल सेना, वायु सेना, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, रेलवे, आकाशवाणी, दूरदर्शन, कस्टम आदि केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने पर चर्चा की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular