Friday, May 29, 2026
Hometrendingबीकानेर के डॉ. अशोक भाटी, विनोद गिरी, भंवरलाल व हुकमराम को भाजपा...

बीकानेर के डॉ. अशोक भाटी, विनोद गिरी, भंवरलाल व हुकमराम को भाजपा में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी घोषणा के क्रम में भंवर लाल जांगिड को प्रदेश महामन्त्री, विनोद गिरी गुसाई को प्रदेश कोषाध्यक्ष, डॉ. अशोक कुमार भाटी को “मन की बात” कार्यक्रम का प्रदेश सह प्रभारी एवं हुकमराम सोनी को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश सह प्रभारी मनोनीत प्रोफेसर डॉ. अशोक भाटी ने मनोनयन पर केन्‍द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सखा मित्र प्रभु दयाल यादव और तेजारम मेघवाल का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश संगठन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञातव्य है कि संघ पृष्ठभूमि के प्रोफ़सर डॉ. अशोक भाटी पूर्व में 2005 से 2009 तक ABVP में जिला संयोजक, 2010 से 2013 तक भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, 2014 से 2018 तक देहात जिला उपाध्यक्ष और 2019 में जिला महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान मे प्रोफेसर डॉ. अशोक भाटी वी बी जी राम जी के जन जागरण अभियान प्रभारी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!