Saturday, May 30, 2026
Hometrendingव्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत : लंबित मानदेय भुगतान के लिए 36...

व्यावसायिक प्रशिक्षकों को बड़ी राहत : लंबित मानदेय भुगतान के लिए 36 करोड़ से अधिक की राशि जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com व्यावसायिक प्रशिक्षकों एवं समन्वयकों के मानदेय भुगतान से संबंधित विभिन्न शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा सभी व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने मानदेय संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रशिक्षकों के लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में जिलों को व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय भुगतान हेतु समग्र शिक्षा योजनांतर्गत 32.43 करोड़ रुपए और पीएम श्री योजनांतर्गत 4.11 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है, ताकि राज्य के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

डॉ. शर्मा ने व्यावसायिक शिक्षा योजनांतर्गत ग्रीष्मावकाश के दौरान ऑन द जॉब ट्रेनिंग (OJT), औद्योगिक भ्रमण आदि गतिविधियों के लिए आसपास के औद्योगिक संस्थानों का चिन्हीकरण एवं समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित नवीन निविदा जारी किए जाने हेतु भी निर्देश प्रदान किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त व्यावसायिक शिक्षा के संवर्धन एवं नामांकन वृद्धि, योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों से संपर्क कर उचित परामर्श उपलब्ध कराने, लाईट हाउस एवं शालादर्पण पोर्टल पर व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित कार्यों के निष्पादन तथा कक्षा 12 उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक अशोक कुमार मीणा एवं उपायुक्त संतोष मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!