









जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के सुगम संचालन के लिए विभिन्न विषयों की परीक्षाओं को चार ग्रुप (ए, बी, सी एवं डी) में विभाजित किया गया है।
ग्रुप-ए
ग्रुप-ए में सोशल साइंस विषय रखा गया हैं। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 12 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ग्रुप-बी
ग्रुप-बी में हिंदी विषय रखा गया। इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 13 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ग्रुप-सी
ग्रुप- सी के अन्तर्गत साइंस एवं संस्कृत विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक साइंस विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक संस्कृृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रुप-डी
ग्रुप- डी के अन्तर्गत गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी एवं गुजराती विषय रखे गए हैं। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों के लिए 16 जुलाई को प्रातः 10 से 12.00 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक इंग्लिश तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक पंजाबी तथा दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक सिंधी एवं गुजराती विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उक्त परीक्षान्तर्गत 10 विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के कुल 6500 पदों पर भर्ती होगी।
विषयवार पद संख्या निम्नानुसार है... विषय- पद
हिंदी : 1052
अंग्रेजी : 1305
संस्कृत : 940
गणित : 1385
विज्ञान : 1355
सामाजिक विज्ञान : 401
उर्दू : 48
पंजाबी : 11
सिंधी : 2
गुजराती : 1


