Friday, May 29, 2026
HometrendingBikaner Crime : बैंक खातों का दुरुपयोग कर किया करोड़ों का गबन!...

Bikaner Crime : बैंक खातों का दुरुपयोग कर किया करोड़ों का गबन! पूर्व मैनेजर सहित तीन जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बैंक खातों का दुरुपयोग कर करोड़ों की वित्‍तीय अनियमितता करने का एक संगीन मामला सामने आया है। नोखा थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक ब्रांच नोखा के पूर्व मैनेजर सहित तीन जनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक ब्रांच नोखा के वर्तमान शाखा प्रबंधक रवि मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक ताराचंद बोथरा, ऋण पर्यवेक्षक चैनाराम गौरा व बैंकिंंग सहायक (वर्तमान शाखा प्रबंधक शाखा जसरासर) ने आपसी सांठगांठ कर महेन्‍द्र बोथरा व शांतिलाल बोथरा जो कि ताराचंद बोथरा के पुत्र हैं जिनकाे संविदा पर नियुक्‍त कर बैंक के समस्‍त ऑनलाइन बैंकिंग कार्य करवाये गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि ताराचंद बोथरा के रिटायरमेंट दिनांक 31 जुलाई 2020 तक तीनों ने मिलकर बैंक में जमा ग्राहकों की मियादी जमाओं (FDR) एवं अन्‍य खातों का दुरुपयोग कर वित्‍तीय अनियमितता करते हुए राशि 2,90,92,021.00 का गबन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई कुशलाराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!