








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अपराधियों की अवैध कमाई पर बुलडोजर चलाने का दौर जारी है। इस क्रम में पुलिस टीम ने भुट्टों का बास क्षेत्र में तस्कर मेहंदी हसन उर्फ महेंद्र के घर पर बुलडोजर चलाया है। मौके पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीए के तहसीलदार महेंद्र रत्नू, सदर थानाप्रभारी सुरेंद्र पचार भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे। आरोपी मेहंदी हसन उर्फ महेंद्र एक शातिर अपराधी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पांच मामले मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। प्रशासन के अनुसार, इस अवैध मकान का निर्माण अपराध की काली कमाई से किया गया था, जिस पर बुलडोजर की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
आपको बता दें कि एसपी मृदुल कच्छावा के सख्त निर्देशन में इससे पहले भी पुलिस ने मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में तस्कर प्रदीप गोदारा के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की थी।


