






बीकानेर Abhayindia.com एन्जैल इंग्लिश स्कूल में मजिस्ट्रेट भागचंद पंवार द्वारा छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया के प्रचलन व उनका हमारे जीवन में होने वाले गलत प्रभावों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को भी जागरूकता के साथ अपने माता पिता से इस बारे में चर्चा करने की बात कही।
संस्था प्रधान महेश व्यास ने छात्रों को समझाते हुए कहा छात्रों के साथ साइबर क्राइम हो रहा हैं तो वह अपने माता पिता और शिक्षक से इस बारे में वार्तालाप करें मोबाइल के दुरुपयोग से बचें। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया से असुरक्षित हैं तो वे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर [1098], आपातकालीन पुलिस सहायता [112], साइबर फ्रोड हेल्पलाइन [1930] पर कॉल करके सहायता मांग सकते हैं। इस अवसर पर अर्चना किराडू ने साइबर अवेयरनेस के साथ गुड टच बैड टच पर भी विद्यार्थियो चर्चा की। संस्था प्रधान महेश व्यास ने मजिस्ट्रेट भागचंद पंवार और अर्चना किराडू का आभार प्रकट किया।


