





लूनकरणसर (अभय इंडिया न्यूज)। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल ने सोमवार दोपहर लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। बेनीवाल गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
इसके बाद वीरेंद्र बेनीवाल बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कालू रोड पर महेश धर्म कांटा के पास स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय के शुभारंभ समारोह में पहुंचे। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पंचायत समिति प्रधान गोविंद राम गोदारा, लूनकरणसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पतराम गोदारा, नापासर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्यपाल साहू, लूनकरणसर व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंदराम गोदारा, उप प्रधान अजय कुमार गौड़, राजाराम जोरङ़, लाधुराम थालोड सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।
इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बेनीवाल ने अपने पिता पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी तथा अपने 10 साल के विधायक कार्यकाल के दौरान लूनकरणसर क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। बेनीवाल ने कहा कि उनके पिता चौधरी भीमसेन जी जहां जीवनपर्यंत लूनकरणसर ही नहीं बल्कि बीकानेर क्षेत्र के विकास के लिए लगे रहे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है और अब पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी प्रकार के छलावे ना आएं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि चाहे नोटबंदी की बात हो या फिर रफाल घोटाला यह तो केवल मात्र उदाहरण है वर्तमान भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकार में जनता की भलाई का कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने गत कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों व आमजन के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि जनता एक बार फिर सुशासन लाने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं और कांग्रेस पार्टी को विजय बनाएं।
गहलोत ने दो सीटों से ठोकी ताल, बोले- साला-बहनोई भगाओ, बीकानेर बचाओ…, देखें वीडियो





