बीकानेर Abhayindia.com महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम जयपुर द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे ‘साइबर शील्ड’ और ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत साइबर ठगी के रुपयों को मणप्पुरम गोल्ड लोन अकाउंट में भुगतान कर बैंकिंग सिस्टम का गलत उपयोग करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 6 बार गोल्ड लोन लेकर कुल 25 लाख रूपये गोल्ड लोन में जमा करवाकर अपने बैक खाते में प्राप्त किये। आरोपी से साईबर ठगी मे प्रयुक्त स्फिट कार व तीन महेंगे मोबाईल फोन जप्त किये गए है।
महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम जयपुर द्वारा साईबर अपराध के खिलाफ चलाये जा रहे ‘साइबर शील्ड’ और ‘ऑपरेशन म्युल हंटर’ के तहत आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के मार्गदर्शन में चक्रवती सिंह राठौड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर के सुपरविजन में साइबर थानाधिकारी शालिनी बजाज के नेतृत्व में रमेश कुमार सर्वटा पुलिस निरीक्षक व साइबर थाना बीकानेर टीम द्वारा साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर ठगी के रूपयों को अपने मणप्पुरम गोल्ड लोन अकाउंट में प्राप्त करने वाला सदस्य सुनील ज्याणी पुत्र रोशन लाल विश्नोई उम्र 35 साल निवासी मिठडिया पुलिस थाना बज्जु बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ में बताया कि साईबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर देश के आमजन के साथ ठगी की राशि को अपने व अपने अन्य साथियों के द्वारा खुलवाये गये मणप्पुरम गोल्ड लोन अकाउंट मे प्राप्त करते थे और मणप्पुरम गोल्ड लोन कम्पनी से प्राप्त रूपये का अपने लिंक बैंक खाते मे प्राप्त कर अपने-अपने कमीशन को प्राप्त करते थे।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी के पैसों का एक बड़ा हिस्सा तुरंत मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के ऑनलाइन गोल्ड लोन खातों को बंद करने में उपयोग किया गया था। मणप्पुरम फाइनेंस और संबंधित बैंकों से तत्काल रिकॉर्ड हासिल किए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर मुख्य संदिग्ध को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह और उसके साथी एक संगठित गिरोह बनाकर, लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर गोल्ड लोन खाते खुलवाते थे और फिर देश भर में की जा रही साइबर ठगी के पैसों को इस बैंकिंग लूपहोल के जरिए ठिकाने लगाते थे। आरोपी सुनील ज्याणी पर देशभर में साइबर ठगी की कई गंभीर शिकायतें दर्ज हैं।
जांच में पाया गया है कि उसने साइबर अपराध से प्राप्त अवैध राशि का उपयोग ‘मणप्पुरम फाइनेंस’ के गोल्ड लोन खातों को बंद (Repayment) करने के लिए किया था। आरोपी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रूपये की इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी की। इसके अलावा आरोपी ने एक वृद्ध महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उसके साथ 1.50 करोड़ रुपये की बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया है। इस प्रकार, आरोपी सुनील ज्याणी ने देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय होकर आम नागरिकों को अपना शिकार बनाया है, जिसके चलते उसके विरुद्ध कई अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से 6 बार गोल्ड लोन लिया जिसमें साईबर ठगी के कुल 25 लाख रूपये जमा करवाकर अपने बैक खाते में प्राप्त किये गये जिसमें 56 ग्राम गोल्ड पर लोन लिया गया था। आरोपी सुनील पार्टनरशिप में बीकानेर शहर में 4 व कोलायत में 3 कुल 7 शराब की दुकानों का संचालन करता है जिसकी बैक में फर्म मातेश्वरी नाम से खाता खुलवा रखा था जिसमें साइबर ठगी की राशि को प्राप्त करता था आरोपी के साथ पार्टनरशिप में काम करने वाले अन्य व्यक्तियों के बैक खातों का विश्लेषण किया जा रहा है।
















