Sunday, February 8, 2026
HometrendingBikaner Crime : निखिल नगर के निर्माणाधीन मकान में चोरी, वायरिंग काट...

Bikaner Crime : निखिल नगर के निर्माणाधीन मकान में चोरी, वायरिंग काट कर ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना क्षेत्र में मुरलीधर व्‍यास नगर के सटते निखिल नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात अज्ञात चोर नीरज चौधरी के मकान नंबर 24 में घुसकर बिजली की वायरिंग काट कर ले गए। आज सुबह जब काम करने वाले कारीगर मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। मौके पर एक धारदार चाकू भी मिला है जिससे संभवत: वायरिंग काटी गई। मकान में हालांकि पानी की मोटर, गिरेंडर व अन्‍य मशीनें भी पडी थी, लेकिन वे सुरक्षित है। हालांकि उनकी वायरिंग काट कर ले गए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें हो चुकी है। यहां आसपास रात्रि में नशे में धुत और संदिग्‍ध लोगों की आवाजाही लगी रहती है जिससे लोगों में भय रहता है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!