Friday, May 15, 2026
Homeदुनियालंदन में आमने-सामने हुए भारत-पाक समर्थक

लंदन में आमने-सामने हुए भारत-पाक समर्थक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क.
लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर शुक्रवार की शाम भारत और पाक के समर्थक आमने-सामने हो गए। टकराव की वजह पाक मूल के नजीर अहमद की अगुआई में एक गुट द्वारा कश्मीर की आजादी और खालिस्तान की मांग करना था।
इसका विरोध करने कई भारतीय और ब्रिटिश ग्रुप्स भी इंडियन हाई कमीशन के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। विरोधी पक्ष का नेतृत्व कर रहे नजीर अहमद हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। उसका विरोध कर रहे भारतीय ग्रुप्स मोदी-मोदी और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे। दोनों पक्षों को अलग-थलग करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। इंडियन हाई कमीशन लंदन ने इस प्रदर्शन को एक बदनाम नेता (नजीर) की ‘बेसब्र कोशिशÓ करार दिया। गौरतलब है कि नजीर को यहूदी विरोधी विवाद की वजह से वर्ष 2013 में लेबर पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उधर, नजीर ने दावा करते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम समुदाय सुरक्षित नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!