Hometrendingसचिन पायलट और सुखविंदर रंधावा की बात पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत...

सचिन पायलट और सुखविंदर रंधावा की बात पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ली चुटकी, कहा- मैं तो परमानेंट इंचार्ज हूं…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बैठक से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर इशारा करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा से कहा कि देखिए! पंजाब में ये आपके इंचार्ज हैं और राजस्थान में आप इनके। अशोक गहलोत की इस बात पर मौजूद नेताओं की हंसी फूट पड़ी। इसी बीच सचिन पायलट ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सर, कोई पंजाब का, राजस्‍थान का या कहीं का भी इंचार्ज बने… पर हम सबके असली इंचार्ज तो आप ही हैं। इस पर गहलोत ने कहा कि मैं तो परमानेंट इंचार्ज हूं। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के इस अंदाज की सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियांए सामने आ रहे है।

राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड समिति के सदस्य क्रांति तिवाड़ी ने कहा कि इस वीडियो में पायलट और गहलोत के आपसी संवाद में सब कुछ दिख रहा है और समझा जा सकता है कि पायलट किस तरह गहलोत को अपनत्व दिखाते हुए उनका सम्मान बड़ा रहे हैं। पर गहलोत साहब के जवाबी वाक्यों में थोड़ा दिख ही गया, खैर अच्छी बात है ये कांग्रेस एकजुट है। वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि गहलोत-पायलट संवाद बड़ा इंटरेस्टिंग है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में शामिल होने आए थे। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच यह बातचीत हुई, जो चर्चा का विषय बन गया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular