Hometrendingबीकानेर में पंचायत राज चुनाव 2026 : नाम निर्देशन एवं मतदान कार्यक्रम...

बीकानेर में पंचायत राज चुनाव 2026 : नाम निर्देशन एवं मतदान कार्यक्रम में संशोधन, चार चरण में होंगे चुनाव

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के नाम निर्देशन एवं मतदान कार्यक्रम में संशोधन करते हुए बीकानेर जिले को चार चरणों में बांट दिया है। आयोग के 6 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, बीकानेर की सभी पंचायत समितियों में चुनाव चार अलग-अलग चरणों में होंगे।

प्रथम चरण : खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ और रूणिया

द्वितीय चरण : हदां, बीठनोक, बज्जू, कोलायत और बीकानेर

तृतीय चरण : श्रीडूंगरगढ़, रिड़ी और लूणकरणसर

चतुर्थ चरण : नोखा, पांचू और जसरासर

आयोग ने पंचायत एवं सरपंच पद के लिए प्रथम तीन चरणों की संशोधित समय-सारणी भी जारी की है। प्रथम चरण में मतदान 24 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर और तृतीय चरण में 5 नवंबर 2026 को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular