





बीकानेर Abhayindia.com जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने पेट्रोल और डीजल विक्रेताओं को पंचायती राज आम चुनाव की आचार संहिता समाप्ति तक स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार पंचायत राज आम चुनाव में व्यवस्थार्थ उपयोजित वाहनों को पेट्रोल/डीजल और ऑयल मांग एवं आवश्यकता अनुसार आपूर्ति के लिए जिले के पेट्रोल पंपों पर 1000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश दिए गए हैं। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।







