





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। विधायक जेठानंद व्यास ने पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और नवनिर्वाचित मेयर अनिल कल्ला पर तीखा तंज कसा है।
दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले मेयर अनिल कल्ला ने एक बयान में कहा था कि “मैं मधुमक्खी हूं, शहद के साथ काटना भी जानता हूं।” इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म था और सभी की नजरें विधायक जेठानंद व्यास के जवाब पर टिकी थीं।
आज मीडिया द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक व्यास ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा पलटवार किया।
विधायक जेठानंद व्यास बोले...
“वो मधुमक्खी है, पिछले 40 सालों से कई लोगों को काट चुके हैं। बीकानेर को भी काट चुके हैं। बीकानेर का जितना विकास होना था वह नहीं हुआ वो और उनके जो भी आका है राजनीति में वे भी मधुमक्खी है।”
विधायक के इस बयान के बाद बीकानेर की सियासत में बयानबाजी और तेज हो गई है। कल्ला परिवार पर जेठानंद व्यास के इस तीखे तंज से सियासी हलचल मच गई है।







