Hometrendingबीकानेर में कचरे पर गर्माई सियासत, साथ आए भाजपा-कांग्रेस! सफाई व्यवस्था को...

बीकानेर में कचरे पर गर्माई सियासत, साथ आए भाजपा-कांग्रेस! सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर-टिपर लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से गुस्साए पार्षद अब एकजुट हो गए हैं। खास बात यह है कि इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस साथ आ गए हैं।

आज सुबह-सुबह भाजपा और कांग्रेस के पार्षद कचरा गाड़ियों, ट्रैक्टर-टिपर लेकर पहले डंपिंग यार्ड पहुंचे और फिर वहां से सीधे कलेक्ट्रेट कूच कर दिया। कलेक्ट्रेट में पार्षदों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनदेखी का आरोप लगाया।

क्या है आरोप...

पार्षदों का आरोप है कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है। कई वार्डों में कई दिनों से कचरा संग्रहण टैक्सियां और ट्रैक्टर नियमित नहीं पहुंच रहे, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। पूरा शहर कचरा घर बना हुआ है।

टेंडर में धांधली की जांच की मांग

पार्षदों ने कचरा संग्रहण के टेंडर में हुई धांधली की जांच की भी मांग की है। उनका कहना है कि निगम प्रशासन जानबूझकर सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरत रहा है।

कौन-कौन रहा मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के डिप्टी मेयर पंकज गहलोत, पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया सहित भाजपा पार्षद और कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, नवल किशोर पुरोहित, नवरत्न डागा, राहुल जादूसंगत, नंदलाल जावा, पवन कुमार, सुभाष स्वामी, पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा सहित कई पार्षद मौजूद रहे। कांग्रेस पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी डंपिंग यार्ड और कलेक्ट्रेट पहुंचे।

पार्षदों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सभी वार्डों में नियमित ट्रैक्टर और कचरा संग्रहण टैक्सियां भेजी जाएं और सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular