Hometrendingराजस्‍थान में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के जिलेवार चुनाव प्रभारी नियुक्‍त,...

राजस्‍थान में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के जिलेवार चुनाव प्रभारी नियुक्‍त, बीकानेर से जेठानंद व्‍यास, गोपाल गहलोत, महावीर रांका व दीपक पारीक को मिली जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव 2026 के लिए कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश भर में जिला चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसकी सूची आज जारी हुई है।

निकाय चुनाव में शानदार जीत के बाद अब भाजपा का पूरा फोकस पंचायती राज चुनावों पर है, जहां पार्टी ने अनुभवी और मजबूत नेताओं को मैदान में उतारा है।

बीकानेर के नेताओं को
मिली अहम जिम्मेदारी

इस सूची में बीकानेर के कद्दावर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है-

– जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम) को श्रीगंगानगर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

– गोपाल गहलोत (पूर्व जिलाध्‍यक्ष, शहर बीकानेर) को नागौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– महावीर रांका (पूर्व अध्‍यक्ष, यूआईटी बीकानेर) को चूरू जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

– दीपक पारीक (पूर्व प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा) को हनुमानगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की इस लिस्ट के बाद साफ है कि पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा ने अपने सबसे भरोसेमंद चेहरों पर दांव खेला है।

यहां देखें पूरी सूची...

panchayat chunav 2026 rajasthan

panchayat chunav 2026 rajasthan

panchayat chunav 2026 rajasthan

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular