Hometrendingबीकानेर में कचरे पर बवाल : दिनभर से चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा,...

बीकानेर में कचरे पर बवाल : दिनभर से चल रहा हाईवोल्टेज ड्रामा, पहले पार्षदों ने आयुक्त को घेरा, अब विधायक व्यास पहुंचे नगर निगम

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर बीकानेर नगर निगम में आज दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। सुबह कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर-टिपर के साथ प्रदर्शन के बाद अब मामला निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी के चैंबर तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास खुद निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे। उनके साथ महापौर प्रत्याशी रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत भी वार्ता में मौजूद रहे।

वार्ता में आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी के साथ निगम के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पार्षदगण शामिल हुए। बदहाल सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

आयुक्त के सामने फूटा पार्षदों का गुस्सा

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने एकजुट होकर ट्रैक्टर व टिपर के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। उसके बाद सभी पार्षद नगर निगम पहुंचे और आयुक्त से वार्ता की। वार्ता के दौरान दोनों ही पक्षों के पार्षदों ने निगम प्रशासन पर जमकर जुबानी हमला बोला और टेंडर में हुई अनियमितताओं पर सवाल उठाए

वार्ता के दौरान भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला ने आक्रोश में आकर अपने कपड़े ही फाड़ लिए। बाद में समझाइश के बाद वे शांत हुए। इसी तरह भाजपा पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया भी अधिकारियों पर गर्म हो गए और धक्का-मुक्की तक कर दी। कांग्रेस पार्षद जावेद पड़िहार, सुभाष स्वामी, नवल किशोर पुरोहित, दुर्गादास छंगाणी भी अधिकारियों पर जमकर बरसे।

पार्षदों ने दो टूक कहा कि पिछले कई महीनों से शहर में कचरा उठाने की व्यवस्था ठप है। इतने दिन प्रशासक का राज था, अब जनता के प्रतिनिधि पार्षद चुनकर निगम में आ गए हैं, अब शहरवासियों के साथ अन्याय सहन नहीं करेंगे। निगम आयुक्त ने पार्षदों को जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular