Hometrendingराजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र की अधिसूचना जारी, 20 अगस्त से प्रारंभ...

राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र की अधिसूचना जारी, 20 अगस्त से प्रारंभ होगा सत्र

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र का आहूत किया है। विधानसभा का सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा।

देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं। सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular