Wednesday, May 13, 2026
Hometrendingएचपी मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

एचपी मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयपुर रोड पर वृन्दावन एन्कलेव स्थित एचपी मोदी स्कूल में ’’एचपी मोदी स्पोर्ट्स एकेडमी’’ का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस एकेडमी का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को निखारना और उभरते खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करना है। यह एकेडमी युवा एथलीटों के लिए अपने कौशल को निखारने, अनुशासन सीखने और खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने का एक मंच बनेगी।

इस एकेडमी में आधुनिक कोचिंग कार्यक्रम, फिटनेस सुविधाएं, पेशेवर प्रशिक्षक और क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य इनडोर खेलों सहित विभिन्न खेलों के लिए विशेष विकास कार्यक्रम उपलब्ध करवाये जायेंगे। यह पहल खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को शारीरिक फिटनेस तथा प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वर्तमान में अकादमी में बैडमिण्टन का प्रशिक्षण कोच प्रांकुश कश्यप द्वारा दिया जा रहा है। प्रांकुश ने खिलाड़ियों को रैकेट को सही तरीके से पकड़ने की कला, शरीर की सही पोजिशन व खेलते वक्त एकाग्रता को बनाये रखने के गुर सिखाये व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन के माध्यम से भविष्य के चैंपियन तैयार करने के दृष्टिकोण को सभी के सामने रखा। बास्केटबाॅल का प्रशिक्षण कोच प्रियंका कंवर द्वारा दिया जा रहा है। प्रियंका ने खिलाड़ियों को बेसिक ड्रिल्स, बाॅल को ड्रिबल करना और फिजिकल फिटनेस के बारे में बताया। अकादमी में निकट भविष्य में टेनिस व क्रिकेट खेलों को भी शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!