Thursday, May 14, 2026
Hometrendingतीन मांग पत्रों पर शिक्षा निदेशक एवं प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के...

तीन मांग पत्रों पर शिक्षा निदेशक एवं प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के बीच हुई सकारात्मक वार्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा तीन ज्ञापन राज्यपाल, राजस्थान सरकार लोकभवन, जयपुर, मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, शासन सचिवालय, जयपुर, केन्द्रीय कानून मंत्री, शिक्षा मंत्री, स्कूल शिक्षा, शासन सचिवालय, जयपुर, मुख्य सचिव, शासन सचिवालय, जयपुर, शासन सचिव, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, शासन सचिवालय, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा, शासन सचिवालय, जयपुर एवं देशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को ईमेल द्वारा भेजे हैं।

ज्ञापन में मांग की गइ्र है कि शिक्षा विभाग में पद केडर रिव्यु करते हुए सम्बद्ध (आरएएस) पद स्वीकृत किया जाये, संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अति. प्रशा. अधिकारी व सहायक प्रशा. अधिकारी के पदों पर की गई पदौन्नति के पदस्थापन ऑनलाईन काउंसलिंग से की जाये, ई-फाईल द्वारा किये गये कार्य को शाम को 6.00 बजे बाद नहीं करवाया जाये। आचार्य ने यह भी बताया कि सम्बन्धित ज्ञापन की प्रतिलिपि समस्त संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक को प्रेषित कर अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!