Friday, April 24, 2026
Hometrendingभारत विकास परिषद ने 'पृथ्वी दिवस' पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

भारत विकास परिषद ने ‘पृथ्वी दिवस’ पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारत विकास परिषद, नगर इकाई द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में वीनस स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। इकाई के पर्यावरण संयोजक भुवनेश यादव ने पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे के ऐतिहासिक कारणों और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। सचिव ओम प्रकाश छाबड़ा ने विद्यार्थियों को परिषद का परिचय व भारत विकास परिषद के संपर्क, संस्कार, सहयोग, सेवा और समर्पण आदि उद्देश्यों से अवगत कराया और परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करने और जल संरक्षण करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को परिषद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल टुटेजा ने किया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य मनोज वर्मा और लक्ष्मी शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय निदेशक सुरेंद्र तुलस्‍यानी ने स्कूल में ऐसा प्रोग्राम करने के लिए भारत विकास परिषद का आभार प्रकट किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!