Hometrendingअमेरिका को ईरान के राष्‍ट्रपति ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- आपका...

अमेरिका को ईरान के राष्‍ट्रपति ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा

AdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच दोनों की ओर से बयानों के बाण चलाने का दौर अब तेज हो रहा है। अमेरिका की ओर से लगातार चेताए जाने के बाद ईरान भी उसी भाषा में मुंह तोड़ जवाब दे रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अब ईरान के साथ किसी तरह का समझौता नहीं होगा और उसके पास सिर्फ आत्मसमर्पण का ही रास्ता बचा है। इस पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बेहद सख्त और साफ जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा और ईरान किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान ने शनिवार को सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने बयान में कहा कि तेहरान को मजबूर करने की कोशिश केवल एक कल्पना है, हकीकत नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और सम्मान से समझौता नहीं करेगा। बहरहाल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी आगे किसी बड़े टकराव की ओर इशारा कर रही है, या फिर यह केवल कूटनीतिक दबाव की रणनीति है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular