HometrendingBikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात,...

Bikaner Crime : गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की एक और वारदात, जेवरात ले गए, दो जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ रही है। इसी बीच, एक और वारदात सामने आई है। रामदेव कॉलोनी में अर्हम स्‍कूल के पास स्थित एक घर में घुसे चोर जेवरात चोरी कर ले गए।

परिवादी राकेश कुमार स्‍वामी पुत्र बद्रीदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जयपुर का चाकसू निवासी विशाल चौधरी पुत्र गिर्राज प्रसाद और पुरानी गिन्‍नाणी बीकानेर के बागवानों का मोहल्‍ला निवासी सुमित सुथार मेरे घर से सोने का फुल सेट, रखडी सेट, लॉकेट, हाफ सेट, जेंटस चेन, अंगूठी, ब्रासलेट, रमझोल सहित अन्‍य सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले की जांच एएसआई ताराचंद को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular