HometrendingRajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं से बढ़ गया सर्द अहसास, आज 5...

Rajasthan Weather : उत्‍तरी हवाओं से बढ़ गया सर्द अहसास, आज 5 जिलों मे कोल्‍ड वेव का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में उत्‍तरी हवाओं ने सर्द अहसास बढ़ा दिया है। कई क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो गई है। फतेहपुर में सबसे ज्‍यादा पारा गिरा है। यहां पारे में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज पांच जिलों में शीतलहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन शीतलहर का जोर रहेगा।

विभाग ने आज फतेहपुर, झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। सर्दी का अहसास दिन में भी बढ़ गया है। हालांकि, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

प्रमुख शहरों का न्‍यूनतम तापमान

कोटा में 10.6 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 5.5

झुंझुनूं में 9.2

नागौर में 5.6°C

चूरू में 8

बारां में 7.7

जालोर में 7.4

करौली में 7.6

अजमेर में 9.8

भीलवाड़ा में 8.6

अलवर में 8

चित्तौड़गढ़ में 8.2

उदयपुर में 8.5

जयपुर में 11.8

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular