Hometrendingरेल फाटक पर जाम से बचने के लिए अब होगा इस तकनीक...

रेल फाटक पर जाम से बचने के लिए अब होगा इस तकनीक का उपयोग…

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग कोटगेट के पास दो रेलवे फाटक है, जो अलग–अलग समय पर रेल आने से बंद होते है। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है। कतार कम लगे इसके लिए फाटक बंद होने के साथ ही तीन स्थानों पर लाल लाइट जलेगी, जिससे वहां से वाहन चालक अपना रास्ता बदलकर गंतत्व को पहुंच सकेेगा। फाटक के पास लगने वाले जाम से बच सकेगा और यातायात भी बाधित नहीं होगा। 

गौतम ने गुरुवार को यातायात सलाहकार समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा से विस्तृत चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि तीन स्थानों पर रेड लाईट लगेगी। ये स्थान अणचाबाई अस्पताल सिटी डिस्पेंसरी नम्बर एक, रतन बिहारी पार्क के पास तथा तीसरा राजीव गांधी मार्ग में फोर्ट स्कूल के पास लगेगी। इस नूतन व्यवस्था के लागू होने से लोग डायर्वजन होकर निकल जाएंगे। इस रेड लाइट पर होने वाला व्यय नगर विकास न्यास वहन करेगा। जबकि लाइट का संचालन का कार्य पुलिस द्वारा संपादित किया जाएगा। इस नवाचार की बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों व सदस्यों ने सराहना की।

निजी बसों के अवैध अड्डों पर होगी सख्ती, एसपी ने दिए ये संकेत…

शहर का ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए कलक्टर-एसपी ने बनाया ये धांसू प्लान…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular