Sunday, June 21, 2026
Hometrendingसिंधु दर्शन यात्रा के लिए बीकानेर का दल 18 को होगा रवाना

सिंधु दर्शन यात्रा के लिए बीकानेर का दल 18 को होगा रवाना

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com हिमालय परिवार का एक दल 18 जून को बीकानेर से आगामी सिंधु दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगा। महासचिव आरके शर्मा ने बताया कि सिंधु दर्शन यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। दल के सदस्य कुरू़क्षेत्र से बस द्वारा मनाली मार्ग से लेह पहुंचेगा। वापसी में दल के सदस्य कारगिल व श्रीनगर मार्ग से जम्मू पहुचेंगे तथा रेल मार्ग से वापस बीकानेर लौटेंगे।

जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि दल के सदस्य लेह में होने वाली सिंधु आरती में शामिल होंगे तथा चार दिन के प्रवास में पेंगांग लेक का भ्रमण भी करेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस यात्रा के लिये हवाई यात्रा का विकल्प भी रखा गया है। कुरू़क्षेत्र से यात्रा प्रारंभ करने से जम्मूतवी पहुंचने तक की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है जिसमें बस यात्रा, मार्ग का आवास व भोजन, लेह में लक्जरी आवासीय व भोजन व्यवस्था तथा स्थानीय भ्रमण शामिल है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!