Monday, June 22, 2026
Hometrendingनिर्दलीय प्रत्‍याशी भाटी के बाद अब विधायक चौधरी को मिली जान से...

निर्दलीय प्रत्‍याशी भाटी के बाद अब विधायक चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बाड़मेर Abhayindia.com बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी रविन्‍द्र सिंह भाटी को गैंगस्‍टर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक और विधायक को भी ऐसी ही धमकी मिली है। आपको बता दें कि बायतु विधायक हरीश चौधरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के समर्थकों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। बायतु विधायक चौधरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीपी बन्ना नाम के यूजर्स से धमकी मिली है। जिसमें लिखा है कि हरीश चौधरी थोड़े ही दिनों का मेहमान है। हम हरीश को मौत के घाट उतार देंगे। विधायक को धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

आपको बता दें कि इससे पहले शिव विधायक तथा निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को धमकी भरा संदेश मिला था। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी दी थी। गोदारा ने लिखा कि मैं रविंद्र सिंह भाटी को स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि अगर इसी तरह उछलने की कोशिश की तो वह दिन दूर नहीं होगा कि लोग कहेंगे कि एक और सितारा चला गया। पोस्ट में गोदारा ने इशारों-इशारों में भाटी को जान से मारने की धमकी देकर अंत में लिखा कि अब आप सही मार्ग चुनें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!