Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : एनएन आरएसवी में करियर पाथ डिजाइन कार्यशाला, डॉ. बिस्सा ने...

बीकानेर : एनएन आरएसवी में करियर पाथ डिजाइन कार्यशाला, डॉ. बिस्सा ने बताये करियर ऑप्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com स्वयं को अनुशासित कर प्रिय न लगने वाले कार्यों को भी शिद्दत से करने से ही करियर का डेवलपमेंट हो सकता है। ये विचार मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा ने पवनपुरी स्थित एनएनआरएसवी स्कूल द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला करियर पाथ डिजाइन फ्यूचर बिलोंग्य टू यू कार्यषाला में व्यक्त किये।

 

बिस्सा ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए सिपफ स्वप्न देखना उचिन नहीं अपितु लक्ष्य के पीछे शत प्रतिषत श्रम करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि करियर निर्माण में अथक परिश्रम, एकाग्रता, प्रभावी सम्प्रेषण, विषय में रूचि तथा जीवटता अति आवश्यक है। डॉ. बिस्सा ने अत्याधुनिक करियर ऑपशंस की चर्चा करते हुए मैनेजमेंट डिजास्टर मैनेजमेंट, सीए, रिमोट सेंसिंग, इंजीनियरिंग, सांख्यिकी, डिजाइन, विधि, सिविल सेवा, जर्नलिज्म, ज्योतिष, यूट्यूबर, ब्लॉंगिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि में करियर्स को समझाया।

 

बिस्सा ने राहुल द्रविड, आइन्स्टीन, सीलू नायक, सेलीन डियोन आदि के उदाहरणों से संघर्ष को करियर का आवष्यक तत्व ठहराते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं के छिपे अद्भुत लक्षणों को प्रकट करने की दिषा में सोचना चाहिये। डॉ. बिस्सा ने कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों और अभिभावकों के करियर संबंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए आरएसवी समूह की निदेशक निधि स्वामी ने नैतिकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और राष्ट्र के विकास को आउएसवी के तीन स्तंभों के रूप में परिभाषित किया और कहा कि करियर तभी सार्थक है जब राष्ट्र का हित संपादित हो। आरएसवी समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने स्कूल गतिविधियों की रिपोर्ट तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा पर प्रस्तुतीकरण दिया। आदित्य स्वामी स्कूल द्वारा संचालित उद्यमिता और करियर विकास केन्द्र के विषय में विद्यार्थियों और अभिभावकों को बताया।

कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य ज्योति खत्री ने अतिथियों का स्वागत किया और आरएसवी द्वारा आयोजित समर कैम्प के विषय में पॉवर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया। आरएन आरएसवी के प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!