





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए आज हुए मतदान की फाइनल वोटिंग रिपोर्ट जिला प्रशासन ने जारी कर दी है। कुल 79 वार्डों में 4,77,789 मतदाताओं में से 3,29,238 ने वोट डाला, यानी कुल 68.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
कहां हुई बंपर वोटिंग, टॉप-5 वार्ड
पूरे शहर में सबसे ज्यादा वोटिंग वार्ड 24 में 85.17% हुई, जहां 3635 में से 3096 वोट पड़े।
1. वार्ड 24 – 85.17%
2. वार्ड 19 – 82.55%
3. वार्ड 23 – 81.39%
4. वार्ड 61 – 79.05%
5. वार्ड 78 – 78.97%
कहां रहा सबसे कम मतदान
सबसे कम मतदान वार्ड 12 में 46.76% रहा।
1. वार्ड 12 – 46.76%
2. वार्ड 34 – 50.53%
3. वार्ड 31 – 53.80%
4. वार्ड 50 – 55.96%
5. वार्ड 65 – 58.95%
सबसे हॉट वार्ड 73 का क्या रहा हाल?
जिस वार्ड को सबसे हॉट माना जा रहा था, वार्ड 73 में 72.74% मतदान हुआ है। यहां 4668 मतदाताओं में से 3410 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, वार्ड 28 जहां झड़प हुई थी वहां 58.65% मतदान रहा।
यहां नीचे देखें सूची...










