Hometrendingबीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर : विधायक जेठानंद व्यास के...

बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर : विधायक जेठानंद व्यास के साथ बूथ पर बदसलूकी, अधिकारी ने की ‘तू-तड़ाक’!

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव के मतदान के बीच बीकानेर से बड़ी खबर सामने आई है। बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास के साथ बूथ पर तैनात एक अधिकारी ने बदसलूकी की है।

घटना वार्ड नंबर 45 के बूथ संख्या 95 की है, जो रबर फैक्ट्री के पास स्थित है। जानकारी के अनुसार विधायक जेठानंद व्यास बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान बूथ पर मौजूद एक अधिकारी ने विधायक से ‘तू-तड़ाक’ में बात की और उन्हें बूथ से 200 मीटर दूर जाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद अधिकारी ने विधायक का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अधिकारी के इस व्यवहार को देखकर बूथ के बाहर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के बाद विधायक जेठानंद व्यास ने जिला कलेक्टर से पूरे मामले की शिकायत की है और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular