Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : मतदान के बीच कुछ वार्डों में...

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : मतदान के बीच कुछ वार्डों में हंगामा, झड़प, भाजपा नेता व बेटे पर आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नगर निगम चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान के बीच शहर के कई वार्डों से विवाद और झड़प की खबरें सामने आई हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि सभी जगह स्थिति नियंत्रण में है और मतदान शांतिपूर्ण जारी है।

वार्ड 28 में मारपीट का आरोप, समर्थक घायल

सबसे बड़ा हंगामा वार्ड नंबर 28 में हुआ। यहां निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी कातेला के समर्थक सुधीर लूणावत ने भाजपा नेता मोहन सुराणा पर गंभीर आरोप लगाए। लूणावत का आरोप है कि सुराणा ने उन्हें धमकियां दीं और उनके बेटे ने मारपीट की, जिससे चेहरे पर चोटें आई हैं। लूणावत ने कहा – “यह उनकी बौखलाहट है, वे चाहते हैं कि हम बूथ से हट जाएं।”

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक लाभचंद बुच्चा ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली-गलौच और मारपीट का आरोप लगाया। बुच्चा ने कहा कि हार सामने दिख रही है, इसलिए इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है। इस पर गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि आपसी बातचीत को लेकर कहासुनी हुई थी, समझाइश के बाद मामला शांत करा दिया गया है और मतदान फिर से सुचारू रूप से चल रहा है।

वार्ड 14 में फर्जी मतदान का आरोप, युवक पकड़ा

वार्ड नंबर 14 में फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी एक युवक दूसरे के नाम पर वोट डालने पहुंचा था। लोगों को शक होने पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद बूथ पर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

वार्ड 40 रामपुरा बस्ती में पुलिस
पर बदसलूकी का आरोप

रामपुरा बस्ती स्थित वार्ड 40 में मतदान के दौरान अचानक हंगामा हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की कॉलर पकड़ने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। हालांकि घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular