Monday, May 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए 4 हजार 938 करोड़ रूपये के...

राजस्‍थान में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए 4 हजार 938 करोड़ रूपये के ऋण प्रस्ताव को मिली मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com उप मुख्यमंत्री एवं राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (RSRDC) की अध्यक्ष दिया कुमारी ने रविवार को आरएसआरडीसी की 131वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण के लिए 4 हजार 938 करोड़ रूपये के ऋण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कोटपुतली–किशनगढ़ एवं ब्यावर–भरतपुर एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से उक्त स्वीकृति दी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने नसीराबाद–सरवाड़–केकड़ी–देवली सड़क (SH-26) के अपग्रेडेशन, केकड़ी बाईपास निर्माण एवं सड़क को 2 लेन से 4 लेन किए जाने के लिए 460 करोड़ रूपये के ऋण प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की। इसके अतिरिक्त गोटन–बिलाड़ा–पुण्डल सड़क की मरम्मत के लिए ऋण राशि को 17 करोड़ से बढ़ाकर 27.87 करोड़ रूपये किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट को अंतिम रूप देने सहित कुल 33 नियमित एवं 2 अतिरिक्त प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

उप मुख्यमंत्री ने आरएसआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि सड़क परियोजनाओं के निर्माण में उपयोगिता को प्राथमिकता दी जाए ताकि परियोजनाएं आमजन के लिए अधिक लाभकारी एवं उपयोगी सिद्ध हों। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, वित्त विभाग की शासन सचिव टीना सोनी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के शासन सचिव डी.आर. मेघवाल, सीई (भवन) सत्येन्द्र सिंह, आरएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक सुनील जयसिंह, कंपनी सचिव तथा आरएसआरडीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!