Monday, May 25, 2026
Hometrendingसोमवार की शुरूआत महंगाई से : पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, दस...

सोमवार की शुरूआत महंगाई से : पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, दस दिनों में चौथी बार की गई बढ़ोतरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com वैश्विक बाजारों और घरेलू तेल कंपनियों के नए रणनीतिक फैसलों के बाद आज ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि बीते दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है। इस झटके ने मध्यमवर्गीय परिवारों, रोज कमाने-खाने वाले बाइक चालकों और माल ढुलाई से जुड़े पूरे ट्रांसपोर्ट जगत की रातों की नींद उड़ा दी है। लगातार हो रही इस मूल्य वृद्धि के कारण रसोई के बजट से लेकर बाजार में आने वाली हरी सब्जियों और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी आनुपातिक रूप से बढ़ने शुरू हो गए हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे हो रही बढ़ोतरी...

15 मई : कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

19 मई : पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे की बढ़ोतरी

23 मई : पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

25 मई : पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रेट बढ़ोतरी।’

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!